हरिद्वार। एक माह में दूसरी बार एक ही स्थान बहादराबाद में हुई गोकशी की घटना से हिंदू संगठन आकर्षित हो गए। देर रात हुई गोकसी की घटना का रविवार सुबह खेत मालिक को पता चला। उन्होंने सूचना पुलिस और हिंदू संगठनों को दे दी। सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। हिंदू संगठनों ने घटना को निदनीय बताते हुए पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहले ही गोकसी के आरोपियों को नहीं पकड़ा गया। अब पुलिस-प्रशासन को चेतावनी देते हुए फिर उसी स्थान पर गोकसी की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश पनप रहा है।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री भूपेंद्र सैनी ने कहा कि बहादराबाद में एक महीने के भीतर ही एक स्थान पर गो तस्करों द्वारा लगातार गोकसी के घटना की गई। जबकि बजरंग दल लगातार पुलिस को क्षेत्र में गोकशी करने वालों के बारे में सूचित किया गया। परंतु पुलिस की लापरवाही के चलते ओर गो तस्करों के हौंसले बुलंद हैं। सह संयोजक बजरंग दल अमित मुलतानिया ने कहा कि रात के समय पुलिस गश्त नहीं कर रही है। जबकि जिस स्थान पर घटना को अंजाम दिया गया। इस सड़क से रात के समय राहगीरों का आवागमन तक होता है। इस दौरान जिला सह गोरक्षा प्रमुख शिवम बिष्ट, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मंत्री, प्रखंड अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, अभिषेक कुमार, कार्तिक चौहान, सुमित कर्णवाल आदि मौजूद रहे।