व्यापार मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट, बाजार बंद धरने पर बैठे व्यापारी, एसओ हटाने की मांग, विधायक मुर्दाबाद के लगे नारे, बहिष्कार करने का भी आव्हान, (हरिद्वार) ब्यूरो

हरिद्वार। रोशनाबाद पेट्रोल पंम्प पर कम पेट्रोल ना डालने क़ो लेकर कहासुनी के बाद रोशनाबाद में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया गया है। सैकड़ों व्यापारी मुख्य बाजार बंद कर धरने पर बैठ गए हैं। व्यापारी वर्ग का आरोप है कि पुलिस ने बिना प्रकरण को जाने व्यापार मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल को लाठी मार दी। व्यापारी वर्ग एसओ को हटाने की मांग पर अडिग हो गए हैं। व्यापारियों ने कहा कि वह भाजपा समर्थित है। स्थानीय विधायक उनकी पीड़ा तक नही सुन रहे हैं। यहा तक उनके फोन तक उठाने बंद कर दिए गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक का ऐसी घटना में उनके साथ न खड़े होने पर बहिष्कार का आव्हान किया है। बता दें कि बीती रात नवोदय नगर पेट्रोल पंप पर रोशनाबाद निवासी युवा भाजपा कार्यकर्ता युवक बाइक में पेट्रोल डलाने आया था। यहां कर्मचारी से पेट्रोल कम ज्यादा डालने पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद पेट्रोल पम्प वाले पर लाठी डंडे चले। कई युवाओं को चोट आई है। बहादराबाद युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल के भतीजे ओर भाई को चोट लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *