हरिद्वार। सुमन नगर क्षेत्र में रात दिन धड़ले से अवैध खनन जोरों पर है। पुलिस कप्तान के निर्देश के बावजूद भी पुलिस खनन रोकने में नाकाम साबित हो रही है। रात दिन खनन होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली की आवाजों की गड़गड़ाहट की लोग न रात को सौ पा रहे हैं, न रात में सुकून है ना दिन में चैन है। खनन माफिया रात दिन सड़कों पर अवैध खनन से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर दौड़ रहे हैं। खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें पुलिस प्रशासन का डर भय तक नही है। या यूं कहें कि खनन माफिया पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। एंटी माइनिंग टीम भी इस और ध्यान नहीं दे रही है। उधर खनन से लगे ट्रैक्टर ट्रॉलियों ने लोग निर्माण विभाग द्वारा हाल ही में बने पेचवर्क को भी तोड़ दिया है। अब सवाल उठता है कि इसमें पुलिस या लोक निर्माण विभाग की ओर से खनन माफिया के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी।
पुलिस कप्तान की सख्त हिदायत के बाद भी सुमन नगर चौकी क्षेत्र में रात दिन खनन जारी, लोगों की नींद हो रही हराम, हाल में बनी सड़कें भी तोड़ी (हरिद्वार) ब्यूरो
