हरिद्वार। बंद पड़े मकान में किरायेदार राजीव अरोड़ा ने पहले अपनी पत्नी सुनीता अरोड़ा और फिर सांस की हत्या कर खुद रिवाल्वर को गोली से मारकरआत्महत्या कर ली। तीन मौतो से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी तीन लोग रविवार में ही टिहरी स्थापित कॉलोनी कोतवाली रानीपुर में आए थे। सोमवार शाम के समय बंद मकान से गोली चलने की आवाज आई। तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो तीन लाश फर्श पर पड़ी हुई थी। मौके पर पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल ने प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 60 वर्षीय राजीव अरोड़ा उसकी पत्नी सुनीता अरोड़ा और सास तीनों मकान के अंदर थे। रविवार में ही वह दिल्ली से आए हैं। राजीव अरोड़ा की पत्नी भी कहीं काम करती थी। किस बात को लेकर आपसी झगड़ा हुआ और कैसे डबल मर्डर करने के बाद 60 वर्षीय राजीव अरोड़ा ने आत्महत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
ब्रेकिंग न्यूज-डबल मर्डर : पति ने पत्नी और सास की हत्या कर खुद को मारी गोली, एक दिन पहले ही दिल्ली से आए थे हरिद्वार, पुलिस मामले की जांच में जुटी, (हरिद्वार)-अभिषेक हिरेनवाल-
