बीस वर्ष तक खानपुर को शोषित, वंचित और पीड़ित बनाएं रखा? आज फिर वही साजिश शुरू, जब एक व्यक्ति विकास करने निकला है लोगों को गुमराह नही करना चाहिए, विधायक उमेश शर्मा(हरिद्वार)-विशाल कुमार–

खानपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ पत्रकार और खानपुर विधायक उमेश शर्मा पर लगाए गए आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। आरोपो को निराधार और बेबुनियाद बताया है। उमेश कुमार ने कहा कि जो आरोप मंडल अध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोप हास्यप्रद है। उन्हें बेहद हंसी छूट रही है कि राज्य में भाजपा की सरकार है। शासन प्रशासन से पूछ सकते हैं कि कानपुर में 50-55 बेड का अस्पताल कहां पर पर है। जवाब मिल जाएगा। क्योंकि उन्होंने पहले ही शासन को पत्र लिखा था। जिस पर तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी शासन को पत्र लिखा है। शासन ने उप जिलाधिकारी लक्सर को भी खानपुर में अस्पताल के लिए जमीन चिन्हित करने के लिए कहा गया था। उप जिलाधिकारी द्वारा काफी समय पहले जमीन चिन्हित कर ली गई थी। और भाजपा के मंडल अध्यक्ष को इसका पता तक नही। कहा कि जिसका आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजा गया था। उन्होंने कहा कि महानिदेशक स्वास्थ्य को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। उस प्रस्ताव में साफ-साफ लिखा है कि खानपुर विधानसभा के गांव राजपुर में तहसील लक्सर में जमीन चिन्हित की गई है। बकायदा शासनादेश जारी हुआ है। जानबूझकर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी अंगर्ल बातें करते हैं। खानपुर विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं को नसीहत दी है। कि वह विकास का कार्य कीजिए। अस्पताल लक्सर और खानपुर की जनता के लिए बन रहा है। उन्होंने नसीहत दी कि ऐसा काम करें जिससे उनके अंदर जनता की सहानुभूति आए। टांग खींचने का काम न करें। उमेश शर्मा ने कहा कि उनका सहयोग करने के बजाय उनकी टांग खींचने का प्रयास किया जा रहा है। यह बहुत गंभीर बात है। उन्होंने कहा कि 20 वर्ष तक इस क्षेत्र को शोषित वंचित और पीड़ित रखा है। और आज फिर वही साजिश शुरू कर दिया है। जब एक व्यक्ति विकास करने निकला है लोगों को गुमराह मत कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *