देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी और पद्मश्री से सम्मानित वंदना कटारिया रोशनाबाद के सपोर्ट स्टेडियम का नाम अब बदल जाएगा। उत्तराखंड शासन ने गांवों के नाम बदलने के बाद अब खेल परिसरों के नाम बदलने की तैयारी कर ली है। सरकार ने उत्तराखंड के चार खेल परिसर के नाम बदले हैं जिसमें महाराणा प्रताप स्पोर्ट कॉलेज रायपुर देहरादून राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सोसाइटी, अब रजत जयंती खेल परिसर जाना जाएगा।गौलापार हल्द्वानी का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सोसाइटी, हॉकी ग्राउंड तरण ताल मल्टीपरपज हॉल अब मानस खंड खेल परिसर से जाना जाएगा। वहीं रुद्रपुर खेल परिसर मनोज सरकार स्टेडियम मल्टीपरपज हॉल वेलोड्रम अब शिवालिक खेल परिसर से जाना जाएगा। वहीं हरिद्वार रोशनाबाद खेल परिसर वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम मल्टीपरपज हॉल अब योगस्थली खेल परिसर के नाम से जाना जाएगा। शासन ने लिखा है कि खेल विभाग के अंतर्गत निर्मित किया गया है। एवी इंस्टालेशन की पहचान और आयोजन करने वाली जगहों की पहचान करने वाले और आयोजित होने वाले खिलाड़ियों को एंगटुकोन द्वारा स्थापित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के भाई पंकज कटारिया ने कहा कि शासन का यह फैसला निंदनीय है। इस फैसले के के खिलाफ वह परिवार के साथ डीएम कार्यालय में हड़ताल पर बैठेंगे। जब तक यह निर्णय वापस नहीं आएगा। वह वहां से नहीं उठेगी। अन्य नेता खजान दास ने कहा कि सरकार ने पहले जो फैसला लिया था, उसमें अटल रहना चाहिए।
आपके द्वारा मेरे संज्ञान में ये मामला आया है। उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल के प्रमुख सचिव द्वारा चार स्टेडियम के नाम बदलने का को आदेश परिया हुआ है। मै व्यक्तिगत रूप से हरिद्वार के वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने से सहमत नहीं हूं। कल मै लिखित रूप से माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध कर वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम न बदलने का अनुरोध करूंगा।
मेरा उनसे निवेदन रहेगा कि वंदना कटारिया दलित समाज की बेटी है और भारत एवं उत्तराखंड की धरोहर है जिसे संजो कर रखना हमारी जिम्मेदारी है। मेरा अनुरोध रहेगा कि ये भावनात्मक फैंसला है अतः इसे यथास्थिति में ही रखा जाए।
समीर आर्य
प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा अनुसूचित मोर्चा।
——
320 इंटरनेशनल मैच
158 गोल किए हैं।
राष्ट्रीय टीम: भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया की प्रमुख उपलब्धियां
-2020 टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक
-2013 जूनियर महिला विश्व कप में कांस्य पदक
-2016 रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व
-2014 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा
-2016 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और 2017 में महिला एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य
-2018 महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में रजत जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा
-2022 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित
-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की उत्तराखंड ब्रांड एंबेसडर
-320 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी