सोमवार तक कर्मचारियों के बैंक खातों में रुका वेतन हो जाएगा जारी, अपर निबंधक हीरा उप्रेती, (हरिद्वार)–विशाल कुमार–

बहुउद्देश्य किसान सेवा समिति के कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे बाद अपर निबंधक सहकारी समिति के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया है। सोमवार तक कर्मचारियों के बैंक खातों में रुका वेतन भी जारी करने का आश्वासन दिया है। कर्मचारी आश्वासन के बाद वापस ड्यूटी लौट गए है। समिति कर्मचारी कल्याण यूनियन के संरक्षक धर्मपाल सिंह उपनिबंधक अधिकारी कार्यालय से जारी सी-57 कानून का रिमाइंडर वापस लेने के लिए अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। सोमवार तक जनपद के कर्मचारियों का वेतन उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा। जिसके बाद कर्मचारी हड़ताल से वापस ड्यूटी लौट गए हैं। सहकारी समिति हरिद्वार उप निबंधक राजेश चौहान ने कहा कि सी-57 कानून 2004 में लागू हुआ था। कई समितियों ने इसे लागू नही किया है। 15 दिनों के लिए कर्मचारियों को रियायत दी है। उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है।

शनिवार को विकास भवन रोशनाबाद में जनपद बहुउद्देश्य किसान सेवा समिति के कर्मचारी धरने पर बैठ गए। कर्मचारी सी-57 कानून को वापस करने और कई माह से रुका वेतन जारी करने की मांग कर रहे थे। समिति कर्मचारी कल्याण यूनियन के अध्यक्ष राजपाल सैनी ने कहा कि सी-57 कानून वापस तो नही लिया गया लेकिन 15 दिन के लिए समय दिया है। जिले में 43 सहकारी समिति है। इनमें करीब ढाई सौ से अधिक कर्मचारी कार्यरत है। इन्हें पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जिस कारण घर की स्थिति भी दयनीय हो गई है। अब कर्मचारियों को वेतन मिलने से रोजमर्रा की समस्या एंव उधारी दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वह दोबारा फिर विकास भवन में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

इस दौरान राहुल पंवार, सुमित चौधरी, निशांत मलिक, राहुल कुमार, नंदन अग्रवाल, सुखलाल, बोनिस कुमार, लोकेश चौहान, अभिमन्यु सिंह राणा, रविन्द्र, ममता,  मीनाक्षी, सिद्धार्थ कुमार, नितिन कुमार, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *