मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता से विपक्ष परेशान, स्वामी यतीश्वरानंद का खेड़ली में भव्य स्वागत, (हरिद्वार)-दीपक मौर्य-

हरिद्वार। मंगलवार को बहादराबाद के खेड़ली गांव में भाजपा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिलेगा, जिससे पार्टी और मजबूत होगी। यह सम्मान समारोह पूर्व जिलाध्यक्ष और दर्जाधारी मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि यह जनता का आशीर्वाद और प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कर्मठता और बढ़ती लोकप्रियता की सराहना की। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बिना मुद्दों के साजिश रचकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता उनके मंसूबों को नाकाम कर देगी।

डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद की लोकप्रियता और त्वरित समस्या समाधान की क्षमता के कारण लोग उनके नेतृत्व को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्णय की सराहना की। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और दर्जाधारी सुनील सैनी ने भी उनके नेतृत्व की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में ऋषिकेश प्रभारी अमन त्यागी, चेयरमैन राजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रताप प्रधान, प्रधान जुल्फिकार, प्रवीण चौहान, नीरज चौहान, अमित चौहान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *