भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद में हुए जानलेवा हमले के बाद हरिद्वार में भी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है कार्यकर्ताओं ने भीम आर्मी चीफ पर हुए हमले की निंदा करते हुए जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बुधवार को भीम आर्मी प्रमुख चल शेखर आजाद सहारनपुर में थे। वहां पर उनके ऊपर गोलियां चलाई गई, एक गोली चंद्रशेखर के कमर से छूते हुए निकल गई चंद्रशेखर के ऊपर हरियाणा नंबर की गाड़ी में बैठे। अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई भीम आर्मी के संस्थापक और समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर करीब 4 से 5 राउंड फायरिंग की गई। जिसमें 1 गोली चंद्रशेखर को लेकर निकल गई। अपराधी गाड़ी से सहारनपुर की तरफ भागे हैं बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में 5 अपराधी सवार थे। घटना के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद ने भी ट्वीट कर इस घटना को निंदनीय बताया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था विफल हो चुकी है देवबंद में आजा समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर सत्ता संरक्षित अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमला निंदनीय है।
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला, कमर में लग कर निकली गोली, समर्थकों में आक्रोश, पांच हमलावर थे सवार गाड़ी में, (हरिद्वार) -संजय भारती-
