रविवार रात एक बार फिर बेलड़ा गांव में विवाद की स्थिति बन गई। एक युवक ने कई राउंड फायरिंग किए है। सूचना पर पहुंची पुलिस गांव में मुस्तैदी के साथ जुटी हुई है। क्योंकि बीते दो माह पहले ही दो पक्षों में लेकर भारी बवाल हुआ था। इस बबाल में दो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बार फिर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया है। रविवार रात एक ही पक्ष के दो लोगों के बीच धान की कटाई की मशीन के दाम ऊपर नीचे करने को लेकर गोली चल गई। बताया जा रहा है की पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत नही दी है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया की बेलड़ा गांव में कम रेट पर मशीन चलाने को लेकर देर शाम एक ही बिरादारी के दो पक्षों में मामूली विवाद हुआ था। मामला निपट गया था। लेकिन अचानक से देर रात फिर दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। उन्होंने बताया की पीड़ित पक्ष का आरोप है की दूसरे पक्ष ने उनपर तीन से चार राउंड फायरिंग की। इनमें से एक गोली महेन्द्र के हाथ में लगी है। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। सुरक्षा के मद्देनगर पुलिस फोर्स गांव में तैनात की गयी है।
