मृतक संजय सिंह की पत्नी को योग्यता के आधार पर नौकरी दिलाने के लिए प्रयास होंगे, रविदासाआचार्य (हरिद्वार)-प्रिया वर्मा-

हरिद्वार। पूर्व राज्य मंत्री और पूर्व विधायक रविदासाआचार्य सुरेश राठौर भाजपा के अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रहे संजय सिंह के निवास राजा गार्डन पहुंचे। सुरेश राठौर मृतक संजय सिंह के परिजनों से मिले और उनका मनोबल बढ़ाया। राठौर ने कहा कि मृतक की पत्नी सुमन को योग्यता के आधार पर नौकरी दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। कहा कि संजय सिंह के परिवार के साथ भाजपा खड़ी है, और हर संभव मदद करेगी। बता दें कि बीती 13 मार्च को बहादराबाद-धनोरी मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में संजय सिंह की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। उनके साथ कार में सवार पत्नी सुमन व दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को अस्पताल से छुट्टी कर अपने निवास पर आ गई।
राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मृतक संजय की पत्नी और बेटियों के चिकित्सा के लिए सात लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य एवं हरिद्वार जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने अहम भूमिका निभाई है। राठौर जी ने बताया की रविवार शाम परिवार का दुःख दर्द जानने आए पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी परिवार के सदस्यों ने पालन पोषण की गुहार लगाई है। इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री राजबीर कलानिया, पंकज बागड़ी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री हितेश चौहान, युवा मोर्चा महामंत्री दीपांशु शर्मा, युवा मोर्चा जिला मंत्री अमन चौहान, ज्वालापुर पश्चिम मोर्चा मंडल अध्यक्ष टिकू प्रधान एवं मंडल महामंत्री संदीप एवं छोटन, ज्वालापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *