हरिद्वार। नवरात्रि पर्व के दौरान हरिद्वार पुलिस ने थाना श्यामपुर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस ने कांगड़ी और श्यामपुर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इन सभी के खिलाफ धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पकड़े गए व्यक्तियों ने भविष्य में इस तरह की गलती न करने का लिखित और मौखिक आश्वासन दिया है।
यह अभियान नवरात्रि जैसे पावन पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज रावत, उपनिरीक्षक रंजीत सिंह चौहान, ह प्रमोद कुमार और कांस्टेबल सुशील चौहान शामिल रहे।