मिशन 14 अप्रैल : बीएचईएल में विशालकाय समारोह स्थल तैयार, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, बैठकों का युद्धस्तर पर दौर, कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए हो रहा मास्टर प्लान तैयार,(हरिद्वार)-दीपक पेगवाल-

हरिद्वार। डॉ. बीआर अंबेडकर महामंच के बैनर तले बीएचईएल के केंद्रीय विद्यालय में 14 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई है। कार्यक्रम स्थल पर विशालकाय टेंट लगाया जा रहा है। इस टेंट में बैठने की क्षमता भी 25 हजार से अधिक है। इस कार्यक्रम स्थल के पहुंचने के लिए भी प्लान लागू किया जाएगा। ताकि कार्यक्रम स्थल तक लोग बिना रास्ता भूले आसानी से पहुंच सकें। सीएम धामी के संबोधन के लिए आलीशान मंच तैयार हो रहा है। भारतीय रमाबाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विनोद आजाद ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता 14 अप्रैल को होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम की रीढ़ है। कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर एक महान समाज सुधारक, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, न्यायविद और बहु-भाषाविद थे। उन्होंने भारत में सामाजिक असमानता और छुआछूत के खिलाफ संघर्ष किया। अंबेडकर ने भारत के संविधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया और वे इसके मुख्य ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष थे। इनके सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ता रात दिन बैठके करने में जुटे हैं। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम इन्हीं सम्मानित लोगों को समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *