बहादराबाद में मजार तोड़ने के दौरान पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दौड़ते नजर आए अराजक तत्व (हरिद्वार) –संजय भारती–

बहादराबाद नहर पटरी पर बनी वर्षों पुरानी पीर बाबा मजार को जिला-प्रशासन ने उच्च न्यायालय के आदेश पर तुड़वा दिया है।मजार को हटाने से पहले जिला-प्रशासन ने मजार की देखरेख कर रहे लोगों से वार्ता की कोर्ट के आदेश दिखाने के बाद मजार को दो जेसीबी लगाकर तूड़वा दिया गया है। इस दौरान मजार में आस्था रखने वाले लोगों ने विरोध किया। तो जवाब में पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। थक हारकर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मजार से करीब 100 मीटर दूर तक लाठीचार्ज की गई। पुलिस कार्रवाई से अराजक तत्व दूर तक दौड़ते चले गए। उप जिलाधिकारी पूरन सिंह राणा ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर सरकारी संपत्तियों से धार्मिक स्थल हटाए जा रहे हैं। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। बहादराबाद मजार भी बिना किसी भेदभाव के सरकारी संपत्ति से हटाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति पर मस्जिद मंदिर का कोई भी धार्मिक स्थल होगा। उसको नियम अनुसार हटाया जाएगा। क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल ने कहा कि लॉयन ऑर्डर का पालन कराया गया है। लोन ऑर्डर को तोड़ने वाले लोगों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बहादराबाद थाना प्रभारी अनिल चौहान, ज्वालापुर पुलिस और पीएसी की एक बटालियन मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *