हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद में एक महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को उसके कमरे में गोली मारकर भाग निकला। घायल महिला सिडकुल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान भी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा। लेकिन पूरा है क्या पुलिस जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कंगाल रही है।
